मूक बधिर युवती के इशारों से रेपिस्ट को मिली जेल, दुष्कर्म सहित अलग-अलग धाराओं में आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर में शुक्रवार को बहुत ही शर्मनाक और घिनोनी हटना घटित हुई। 19 वर्षीय मूक बधिर युवती से रेप का मामला सामने आया था। जानकारी के अनुसार, एक युवक ने उसे अगवा किया और शहर से बाहर स्थित सुने मकान में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी सोनू राठौर (35) के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म सहित अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, 4 अप्रैल की सुबह युवती गायब हो गई थी। उसे काफी तलाशा गया लेकिन वह नहीं मिली। बाद में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उसी रात को बदहवासी की हालत में वह घर लौटी और बिलखकर रोने लगी थी। इसके बाद परिजन उसे लेकर रिपोर्ट लिखाने एमआईजी थाना पहुंचे। युवती मूक बधिर होने की वजह से पुलिस को कुछ भी समझा नहीं पा रही थी। ऐसे में पुलिस ने साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मदद ली।

पीड़िता के बताए संकेतों से पुलिस टीम उसे घटना स्थल लेकर पहुंची। वहां उसने वह स्थान बताया जहां उसके साथ गलत काम किया गया था। इस दौरान आरोपी वहीं मिल गया। उसे देखते ही पीड़िता ने पहचान लिया और रोते हुए उसकी तरफ इशारा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *