इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार, 8 मार्च को इंदौर में महिलाएं बसों में निःशुल्क यानी फ्री यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए इंदौर के महापौर के निर्देशों पर आदेश जारी किए गए हैं।
8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में इंदौर के महापौर एवं एआईसीटीएसएल बोर्ड के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव ने अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड इंदौर द्वारा शहर में संचालित सभी बसों में महिलाओं हेतु नि: शुल्क यात्रा की घोषणा की है। यानी कल दिनांक 8 मार्च 2025, शनिवार को शहर में संचालित सिटी बस, आई बस एवं ई बसों में महिलाएं मुफ्त सफर का आनंद ले सकेंगी।