भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी- 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 251 रन बनाए। डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल ने अर्धशतक बनाकर एक सम्मानजनक स्कोर बनाया। भारत की ओर से कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 76 रन बनाए।
भारत ने 2013 में इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी जीती थी। 2017 के फाइनल में भारत को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। अब 2025 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 9 महीने में दूसरा आईसीसी खिताब अपने नाम किया है।