ख्यात अभिनेता ‘मनोज कुमार’ यानी हमारे ‘भारत कुमार’ नहीं रहे…

ख्यात अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। इस खबर ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है। दरअसल, अभिनेता सांस संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। वह पिछले एक महीने से कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती चल रहे थे।

अभिनेता मनोज कुमार का निधन शुक्रवार तड़के मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुआ है। उनका पार्थिव शरीर आज अस्पताल में ही रहेगा। कल शनिवार दोपहर 12 बजे मनोज कुमार का अंतिम संस्कार विलेपार्ले श्मशान भूमि में किया जाएगा। बताया जाता है कि अभिनेता के परिवार के कुछ सदस्य विदेश में हैं। इस वजह से कल उनके अंतिम संस्कार का फैसला लिया गया है।

मनोज कुमार के निधन पर बेटे कुणाल गोस्वामी ने कहा कि मेरे पिता मनोज कुमार का निधन आज सुबह 3:30 बजे कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे लेकिन उन्होंने बड़ी शिद्दत से हर चीज का मुकाबला किया था। भगवान की कृपा है कि वह आराम से इस दुनिया से गए हैं। कल सुबह शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी है। पीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि महान अभिनेता और फिल्म निर्माता श्री मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुख हुआ। वह भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें विशेष रूप से उनकी देशभक्ति के उत्साह के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फिल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कार्यों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रज्वलित किया और यह पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *