जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

ट्रांसजेंडर समुदाय को 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा, दिल्ली सरकार ने दी मंजूरी

जन प्रकाशन 18 नवंबर 2026
2 मिनट में पढ़ें
ट्रांसजेंडर समुदाय को 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा, दिल्ली सरकार ने दी मंजूरी

आयुष्मान भारत योजना से जोड़े जाएंगे पात्र लाभार्थी;

27 मेडिकल स्पेशियलिटी के 1,961 उपचार पैकेज के तहत मिलेगा कैशलेस इलाज

नई दिल्ली। ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच देने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब पात्र ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत सालाना 10 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकेगी। दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

केंद्र और दिल्ली सरकार का साझा योगदान

इस स्वास्थ्य कवर में केंद्र सरकार की ओर से 5 लाख रुपए और दिल्ली सरकार की ओर से अतिरिक्त 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। यानी प्रत्येक पात्र परिवार को कुल 10 लाख रुपए तक का सालाना स्वास्थ्य कवर मिलेगा। इस पहल पर दिल्ली सरकार को सालाना करीब 1.19 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आने का अनुमान है।

देशभर के अस्पतालों में मिलेगी सुविधा

योजना के लाभार्थी देशभर में आयुष्मान भारत के सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज करा सकेंगे। इसमें गंभीर बीमारियों और अस्पताल में भर्ती होने से जुड़े उपचार भी शामिल हैं। 27 मेडिकल स्पेशियलिटी के अंतर्गत 1,961 उपचार पैकेज और प्रक्रियाओं का लाभ मिलेगा।

5,656 लोगों को लाभ मिलने का अनुमान

दिल्ली सरकार के अनुसार, इस पहल से राजधानी में करीब 5,656 ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को लाभ मिल सकता है। लाभार्थियों की पहचान राजस्व विभाग की सत्यापित सूची के आधार पर होगी। योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी वैध ट्रांसजेंडर पहचान प्रमाणपत्र जरूरी होगा।

इलाज के खर्च से मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी भी व्यक्ति को आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियों के कारण गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित नहीं रहने देना है। इस पहल से ट्रांसजेंडर समुदाय को इलाज के खर्च का बोझ कम करने, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और बिना भेदभाव सम्मान के साथ उपचार सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:देशराजनीति

सुझाई गई खबरें

फल-सब्जी मंडी में नहीं बिक सकेगा नारियल, हाईकोर्ट ने खारिज की व्यापारी की याचिका

18 नवंबर 2026

IPL से धोनी का संन्यास, अब CSK के मेंटर की संभालेंगे जिम्मेदारी

17 नवंबर 2026

बिलकिस बानो केस के दो दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक

16 नवंबर 2026

जय शाह फिर बने ICC चेयरमैन, लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चयन

16 नवंबर 2026

दालों की महंगाई से बिगड़ रहा रसोई का बजट, तुअर दाल 150 रुपए किलो तक पहुंची

WhatsApp पर भेजें

16 नवंबर 2026

दिलजीत के सुरों पर थिरका इंदौर, चांद से उतरे सिंगर ने अपने अंदाज से जीता दिल

16 नवंबर 2026