विकास की ओर इंदौर के कदम हुए तेज, तीन हजार करोड़ के विकास कार्यों को लेकर की मंत्री विजयवर्गीय ने बैठक
जन प्रकाशन
2 मिनट में पढ़ें
इंदौर। सिटी बस कार्यालय में नगरीय एवं प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में शहर के लगभग 3000 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर चर्चा के लिए एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में नगर निगम जिला प्रशासन समेत शहर के कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि 500 करोड़ के सड़क निर्माण के टेंडर पास हो चुके हैं और लगभग 500 करोड़ के टेंडर और आने वाले समय में पास कर लिए जाएंगे। इसी प्रकार लगभग 1000 करोड़ के सड़क कार्यों के लेकर टेंडर स्वीकृत किए जाएंगे। वहीं नमामि गंगे योजना और अमृत योजना के तहत 1000 करोड़ के ड्रेनेज और पानी को लेकर भी विकास कार्यों को लेकर टेंडर स्वीकृत किए जाएंगे। इन सभी विकास कार्यों को लेकर शहर के जिला प्रशासन और नगर निगम के साथ सभी जनप्रतिनिधियों से चर्चा करने के लिए बैठक आयोजित की गई थी।
कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए। इंदौर शहर सफाई में ही नंबर वन नहीं इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी नंबर वन हो, इस दिशा में काम करेंगे। शहर के ट्रैफिक सुधार को लेकर भी मीटिंग में विस्तार से चर्चा की गई है