ट्रक ऑपरेटर्स की मांग, गड्ढों से दुर्घटना होने पर संबंधित अधिकारियों पर दर्ज हो एफआईआर
जन प्रकाशन 2 अक्टूबर 2025
1 मिनट में पढ़ें
इंदौर। इंदौर शहर एक तरफ जाम से परेशान है तो वहीं दूसरी तरफ बड़े-बड़े गड्ढों से भी परेशान है। शहर के बायपास पर गड्ढों के कारण कई भारी वाहन पलट रहे हैं। राऊ से तेजाजी नगर तक हाल ही में कई भारी वाहन हादसों का शिकार हुए हैं। इससे परेशान ट्रक ऑपरेटर्स ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाना को पत्र लिखकर मांग की है कि खराब सड़कों के कारण भारी वाहन से होने वाली जन हानि के जिम्मेदार निर्माण एजेंसी के अफसर हैं। दुर्घटना होने पर संबंधित अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज की जाए।
बड़े गड्ढों के कारण बायपास पर भारी वाहनों का बैलेस बिगड़ रहा
इंदौर ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट दिल्ली के सदस्य सीएल मुकाती ने बताया कि बायपास पर चलते-चलते भारी वाहनों का बैलेस बिगड़ रहा है और वे पलट रहे है। एक सप्ताह में तीन बार भारी वाहन पलट गए। गनीमत रही कि जन हानि नहीं हुई, लेकिन वाहन मालिकों को भारी नुकसा