आईपीएल के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 7 विकेट से हरा दिया। शनिवार को कप्तान अजिंक्य रहाणे की फिफ्टी की बदौलत केकेआर ने आरसीबी को 175 रन का टारगेट दिया। जवाब में विराट कोहली ने नाबाद 59 रन बनाए और 22 बॉल रहते अपनी टीम को जीत दिला दी। कोहली ने इस मुकाबले के साथ अपने टी-20 करियर में 400 मैच पूरे कर लिए। इसके लिए बीसीसीआई ने कोहली को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता टीम केकेआर ने अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन की शतकीय साझेदारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 16.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 177 रन बनाए और 22 गेंदों के शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने मुकाबले के बाद कहा कि मेरे ऊपर दबाव था, लेकिन यह मेरे लिए अच्छा दिन था। उम्मीद है कि ऐसे और दिन आएंगे। विराट कोहली के कप्तान तौर पर खेलना बहुत अच्छा लगता है। वह काफी समर्थन करते हैं, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक से सीखने का यह एक शानदार मौका है।