जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

फूटी कोठी ब्रिज के नीचे मंडी हटाने पर बवाल, नेता प्रतिपक्ष ने निगमकर्मी को मारा थप्पड़

जन प्रकाशन 25 नवंबर 2026
2 मिनट में पढ़ें
फूटी कोठी ब्रिज के नीचे मंडी हटाने पर बवाल, नेता प्रतिपक्ष ने निगमकर्मी को मारा थप्पड़

महिलाओं ने सड़क पर फेंकी सब्जियां, हंगामे के दौरान अधिकारी भी गिरे; पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया

इंदौर। शहर के फूटी कोठी ब्रिज के नीचे बुधवार सुबह सब्जी मंडी हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को कारोबारियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ। विरोध कर रही महिलाओं ने सब्जियां सड़क पर फेंक दीं और निगमकर्मियों से बहस करने लगीं। देखते ही देखते मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

नेता प्रतिपक्ष ने निगमकर्मी को जड़ा थप्पड़ मारा

कार्रवाई का विरोध करने पहुंचीं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भी कारोबारियों के समर्थन में उतर आईं। इसी दौरान उन्होंने एक निगम कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हंगामे के बीच एक अधिकारी सड़क पर गिर गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की।

निगम का दावा- दोबारा नहीं लगेगी मंडी

नगर निगम के रिमूवल अधिकारी शिवराज यादव के मुताबिक, मंडी को पूरी तरह खाली करा दिया गया है। अब यहां दोबारा सब्जी मंडी नहीं लगने दी जाएगी। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर द्वारकापुरी थाने ले जाने की बात कही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया जाएगा।

कांग्रेस ने निगम की कार्रवाई पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता राजू भदौरिया ने निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मंडी शुरू होते ही कर्मचारियों ने बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए दुकानदारों को हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान टाट-पट्टियां छीनने और सब्जियां सड़क पर फेंकने की बात भी कही। उन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट के साथ मारपीट की।

पहले भी हो चुका है विरोध

गौरतलब है कि शनिवार को भी नगर निगम की टीम मंडी हटाने पहुंची थी। उस समय सोनिला मिमरोट, चिंटू चौकसे सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने कार्रवाई का विरोध किया था। बुधवार को एक बार फिर कार्रवाई के दौरान विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशइंदौरराजनीति

सुझाई गई खबरें

इंदौर से शूटिंग समेटकर मुंबई लौटी फिल्म यूनिट, पुलिस के व्यवहार से नाराज कलाकार ने जारी किया वीडियो

25 नवंबर 2026

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर रामदेव की खरी-खरी, बोले- सनातन के नाम पर पाखंड बंद करो

24 नवंबर 2026

मलबे में तब्दील हुए सपनों के घर, अपनों के सामने उजड़ गई जिंदगीभर की कमाई

24 नवंबर 2026

हाईकोर्ट के आदेश के बाद कृष्ण बाग कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई शुरू, 62 मकान हटेंगे

23 नवंबर 2026

WhatsApp पर भेजें

दान के मामले में भी विनोद अग्रवाल का बढ़ा कद, देश में 60वां स्थान

23 नवंबर 2026

10 लाख की पेनाल्टी का डर दिखाकर मांगी रिश्वत, डेढ़ लाख लेते ही पहुंच गई एसीबी की टीम, जीएसटी की असिस्टेंट कमिश्नर और सीए गिरफ्तार

23 नवंबर 2026