जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर रामदेव की खरी-खरी, बोले- सनातन के नाम पर पाखंड बंद करो

जन प्रकाशन 24 नवंबर 2026
3 मिनट में पढ़ें
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर रामदेव की खरी-खरी, बोले- सनातन के नाम पर पाखंड बंद करो

राम-कृष्ण की तुलना को बताया अनुचित, बागेश्वर बाबा को नसीहत देते हुए कहा- न वेदों का ज्ञान, न दर्शन की समझ और चले हैं हिंदू धर्म बचाने

लखनऊ। भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गरमा गया है। योग गुरु बाबा रामदेव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्म के नाम पर मनमाने बयान देना और फिर खुद को सनातनी बताना ठीक नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना नहीं की जानी चाहिए। धार्मिक मंचों से बोलने वालों को अपनी भाषा और शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

'हिंदू धर्म बचाने निकले, पहले खुद को तो बचाओ'

बाबा रामदेव ने तीखे अंदाज में कहा कि कुछ लोग न वेद पढ़ते हैं, न दर्शन जानते हैं और न ही लोकतंत्र व संविधान की समझ रखते हैं। इसके बावजूद खुद को सनातनी बताकर हिंदू धर्म बचाने की बातें करते हैं। उन्होंने कहा, "अरे तुम खुद ही को बचा लो। पाखंडी कहीं के।" रामदेव की इस टिप्पणी को धीरेंद्र शास्त्री के हालिया बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।

माफी मांगने के बाद भी वही बात कहने पर नाराजगी

रामदेव ने भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप को लेकर की गई टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राम को महान बताते हुए कृष्ण को टेढ़ा-मेढ़ा कहते हैं। विवाद होने पर माफी मांगते हैं, बांकेबिहारी के यहां जाकर मत्था टेकते हैं और फिर भी उसी तरह की बातें करते हैं। रामदेव ने कहा कि सनातन धर्म के नाम पर इस तरह का दिखावा नहीं किया जा सकता।

करैरा की रामकथा में दिया था बयान

विवाद की शुरुआत मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में आयोजित श्रीराम कथा से हुई थी। यहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए श्रीकृष्ण के खड़े होने के अंदाज को 'टेढ़ा' बताया था। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद धार्मिक और सामाजिक स्तर पर विरोध शुरू हो गया।

वीडियो जारी कर मांग चुके हैं माफी

बढ़ते विवाद के बीच धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर हाथ जोड़कर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि उनकी बात को गलत तरीके से समझा गया। वे भक्ति रस और विनोद के भाव में बोल रहे थे। उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। हालांकि, माफी के बाद भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रियाएं जारी हैं और अब बाबा रामदेव की टिप्पणी ने विवाद को नया मोड़ दे दिया है।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:देशराजनीतिआध्यात्मिक

सुझाई गई खबरें

दान के मामले में भी विनोद अग्रवाल का बढ़ा कद, देश में 60वां स्थान

23 नवंबर 2026

10 लाख की पेनाल्टी का डर दिखाकर मांगी रिश्वत, डेढ़ लाख लेते ही पहुंच गई एसीबी की टीम, जीएसटी की असिस्टेंट कमिश्नर और सीए गिरफ्तार

23 नवंबर 2026

बौनेपन को भी दिव्यांगता की श्रेणी में शामिल किया गया, केंद्र ने बदले आकलन के नियम

21 नवंबर 2026

फल-सब्जी मंडी में नहीं बिक सकेगा नारियल, हाईकोर्ट ने खारिज की व्यापारी की याचिका

18 नवंबर 2026

ट्रांसजेंडर समुदाय को 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा, दिल्ली सरकार ने दी मंजूरी

WhatsApp पर भेजें

18 नवंबर 2026

IPL से धोनी का संन्यास, अब CSK के मेंटर की संभालेंगे जिम्मेदारी

17 नवंबर 2026