
इंदौर। शहर की कृष्ण बाग कॉलोनी में हाईकोर्ट के आदेश के बाद अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर मकानों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। आज यहां कुल 62 मकानों को हटाया जाना है।
कार्रवाई के लिए सात एसडीएम सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। नगर निगम और पुलिस का अमला भी तैनात किया गया है, ताकि कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
अवैध निर्माण हटाने के लिए कई पोकलेन और जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। प्रशासन की टीम की मौजूदगी में मकानों को हटाने का काम जारी है।
19 नवंबर 2026