जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, एफआईआर के बाद सीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

जन प्रकाशन 21 अगस्त 2026
3 मिनट में पढ़ें
कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, एफआईआर के बाद सीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

कटनी। कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद अब सरकार ने भी सख्त रुख अपना लिया है। गंभीर आरोपों से घिरी पुलिस अधिकारी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नेहा पच्चीसिया को निलंबित कर दिया गया है। उन पर पुलिस पद की ताकत का कथित दुरुपयोग करने और अलग-अलग मामलों में वसूली के आरोप लगे हैं।

आरोपों के बीच हाईकोर्ट पहुंची थीं सीएसपी

अपने खिलाफ दर्ज मामले को लेकर नेहा पच्चीसिया ने हाईकोर्ट का रुख किया था। उन्होंने मामले में राहत पाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें वहां से कोई तत्काल राहत नहीं मिली। इसके बाद प्रकरण में सरकार की सक्रियता बढ़ गई और मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीर मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीएम डॉ मोहन यादव ने दिखाई सख्ती

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स के जरिए इस मामले पर सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि कटनी में सामने आए गंभीर प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित सीएसपी के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में लापरवाही, दबाव बनाना या पद का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

80 लाख की जमीन 18 लाख में खरीदने का आरोप

नेहा पच्चीसिया कटनी में अपनी तेजतर्रार कार्यशैली के लिए जानी जाती रही हैं, लेकिन इसी दौरान वह गंभीर विवाद में फंस गईं। आरोप है कि हत्या के एक मामले में आरोपी की करीब 80 लाख रुपए मूल्य की जमीन को पुलिसिया दबाव के जरिए महज 18 लाख रुपए में अपने एजेंट के माध्यम से खरीदा गया। इस आरोप ने पुलिस महकमे में भी सवाल खड़े कर दिए।

ट्रांसपोर्टर ने भी लगाए वसूली के आरोप

सीएसपी पर एक ट्रांसपोर्टर की ओर से भी वसूली के आरोप लगाए गए थे। अलग-अलग मामलों से जुड़े आरोप सामने आने के बाद नेहा पच्चीसिया की भूमिका लगातार सवालों के घेरे में आती गई। अब एफआईआर दर्ज होने और सरकार की सख्ती के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

निलंबन के बाद जांच पर टिकी नजर

सरकार ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का संदेश दिया है। ऐसे में अब जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों पर सबकी नजर रहेगी। जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो निलंबन के बाद विभागीय और कानूनी स्तर पर भी आगे की कार्रवाई हो सकती है।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशराजनीतिजबलपुर

सुझाई गई खबरें

दिल्ली में इंदौर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शहर से करीब 3 हजार कार्यकर्ता पहुंचे

2 नवंबर 2026

‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा में पोस्टर से असहज हुए कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय, समाजसेवी को हटाने के दिए निर्देश

30 अक्टूबर 2026

भाजयुमो में 19 जिलों में नई नियुक्तियां, इंदौर ग्रामीण को भी मिला नया अध्यक्ष

30 अक्टूबर 2026

लोकतंत्र बचाने के नाम पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 30 को इंदौर में मार्च

29 अक्टूबर 2026

WhatsApp पर भेजें

त्योहार की मिठास में मिलावट का खतरा, खाद्य विभाग ने लिए 18 नमूने

28 अक्टूबर 2026

आज अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का शुभारंभ करेंगे सीएम, शहरों की सूरत बदलने का प्लान

28 अक्टूबर 2026