जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

दीवाली के पटाखों ने बिगाड़ी इंदौर की हवा, सांस लेना भी हुआ था मुश्किल

जन प्रकाशन 10 नवंबर 2026
3 मिनट में पढ़ें
दीवाली के पटाखों ने बिगाड़ी इंदौर की हवा, सांस लेना भी हुआ था मुश्किल

आतिशबाजी के बाद कई इलाकों में 50 मीटर तक सिमटी थी दृश्यता

इंदौर। स्वच्छता के साथ साफ हवा के लिए पहचान बनाने वाले इंदौर की आबोहवा दीवाली की आतिशबाजी के बाद बिगड़ गई। रविवार रात पटाखों से निकले धुएं ने शहर को धुंध की चादर में ढक दिया। हालात यह रहे कि रात 10 बजे के बाद कई इलाकों में दृश्यता घटकर करीब 50 मीटर रह गई। सड़कों पर दूर तक देखना मुश्किल हो गया और लोगों को धुएं के बीच आवाजाही करनी पड़ी।

वायु गुणवत्ता पर नजर रखने वाले कुछ मोबाइल एप पर रविवार रात इंदौर का एक्यूआई 1708 तक पहुंचा दिखाई दिया। रात करीब 3 बजे यह आंकड़ा 1844 तक पहुंचने का दावा किया गया। वहीं, मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर छोटी ग्वालटोली क्षेत्र का एक्यूआई 338 दर्ज हुआ। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आंकड़ों में अंतर जरूर रहा, लेकिन सभी संकेत बताते हैं कि आतिशबाजी के बाद शहर की हवा की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ा। रविवार को शहर का औसत एक्यूआई करीब 400 आंका गया। इससे पहले धनतेरस की रात 7 नवंबर को भी प्रदूषण का स्तर 800 तक पहुंचने का दावा किया गया था। आम दिनों में इंदौर का एक्यूआई 150 से नीचे रहता है।

प्रदूषण बढ़ने के समय के आंकड़े वेबसाइट से गायब

प्रदूषण को लेकर एक और सवाल आंकड़ों की उपलब्धता पर खड़ा हो रहा है। रविवार रात 11 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे के बीच मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर पीएम 10 और पीएम 2.5 के आंकड़े कुछ समय के लिए 1000 तक दिखाई दिए। हालांकि सोमवार सुबह ये आंकड़े वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि प्रदूषण के सबसे ज्यादा स्तर के दौरान दर्ज आंकड़े बाद में क्यों नहीं दिखे। बोर्ड को इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि लोगों को हवा की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके।

धुआं और धीमी हवा ने बढ़ाई परेशानी

पटाखों से निकलने वाला धुआं, राख और बारीक धूल के कण प्रदूषण बढ़ने की प्रमुख वजह बने। रात में तापमान कम होने और हवा की रफ्तार धीमी रहने से धुआं तेजी से बिखर नहीं पाया। प्रदूषक कण वातावरण में जमीन के आसपास जमा होते रहे। इसका असर केवल दृश्यता पर ही नहीं, बल्कि लोगों की सेहत पर भी पड़ सकता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों, अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों से परेशान लोगों को ऐसी हवा में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।

सुबह की सैर और खुले में व्यायाम से बचें

विशेषज्ञों की सलाह है कि प्रदूषण का स्तर ज्यादा होने पर सुबह-शाम की सैर, खुले में दौड़ने और भारी व्यायाम से बचना चाहिए। जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें और बाहर जाते समय अच्छी फिटिंग वाला एन-95 मास्क इस्तेमाल करें। बच्चों और बुजुर्गों को धुएं वाले वातावरण से दूर रखें। आंखों में जलन, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में परेशानी होने पर लापरवाही न करें और डॉक्टर से सलाह लें। घरों में खिड़की-दरवाजे बंद रखने और बाहर का धुआं कम होने पर ही वेंटिलेशन करने से भी राहत मिल सकती है।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:देशराजनीतिमध्यप्रदेशइंदौरस्वास्थ्यपर्यावरण

सुझाई गई खबरें

चोरल के जंगलों में पेड़ कटाई पर हाई कोर्ट की रोक, रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख से ज्यादा पेड़ काटने की थी तैयारी

10 नवंबर 2026

इस दिवाली घर आए सुख-समृद्धि

7 नवंबर 2026

CAT 2026 के एडमिट कार्ड जारी, 29 नवंबर को होगी परीक्षा

7 नवंबर 2026

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, 1500 यात्रियों में मची भगदड़

7 नवंबर 2026

तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने से इनकार

WhatsApp पर भेजें

6 नवंबर 2026

दिल्ली में जहरीली हवा का हमला, AQI 482 पर पहुंचा; हालात चिंताजनक

5 नवंबर 2026