जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने से इनकार

जन प्रकाशन 6 नवंबर 2026
2 मिनट में पढ़ें
तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने से इनकार

2013 के रेप केस में मिली 10 साल की सजा पर राहत नहीं, ईमेल और मैसेज को कोर्ट ने माना अहम साक्ष्य

गोवा सरकार ने उम्रकैद की सजा देने की मांग भी की

नई दिल्ली। तहलका मैगजीन के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने 2013 के रेप केस में मिली 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की पीठ ने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद साक्ष्यों, अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयानों और तेजपाल के ईमेल व मैसेज को देखते हुए यह सजा पर रोक लगाने का उपयुक्त मामला नहीं है।

यह मामला गोवा के एक लग्जरी होटल की लिफ्ट में अपनी सहकर्मी के साथ कथित दुष्कर्म से जुड़ा है। ट्रायल कोर्ट ने 2021 में तेजपाल को बरी कर दिया था, लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस फैसले को पलटते हुए उन्हें दोषी ठहराया और 10 साल की सजा सुनाई। तेजपाल ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए सजा पर रोक लगाने की मांग की थी।

सुनवाई के दौरान तेजपाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने लिफ्ट के दरवाजे खुलने और बंद होने से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर सवाल उठाए। उन्होंने दलील दी कि विशेषज्ञों के अनुसार कथित घटना के दौरान लिफ्ट के दरवाजे अलग-अलग मंजिलों पर खुले थे। बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि घटना से पहले पीड़िता के दिए गए लिखित बयानों में रेप का उल्लेख नहीं था।

वहीं, गोवा सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इन दलीलों का विरोध किया। उन्होंने पीड़िता के सहकर्मियों के बयान, तेजपाल का घटना के बाद भेजा गया मैसेज और माफीनामे वाले ईमेल का हवाला दिया। उनका कहना था कि ये साक्ष्य मामले में महत्वपूर्ण हैं और पीड़िता के आरोपों को समझने में अहम भूमिका निभाते हैं।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया सजा पर रोक लगाने का कोई आधार नहीं दिखता। अदालत ने तेजपाल की याचिका खारिज कर दी। दूसरी ओर, गोवा सरकार ने भी अपील दायर कर तेजपाल के लिए उम्रकैद की सजा की मांग की है।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:देशराजनीति

सुझाई गई खबरें

दिल्ली में जहरीली हवा का हमला, AQI 482 पर पहुंचा; हालात चिंताजनक

5 नवंबर 2026

बाल मजदूरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, विशेष सेल बनाने के निर्देश

4 नवंबर 2026

राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुरी के नामांकन पर घमासान

3 नवंबर 2026

दीया मिर्जा के वीडियो पर भाजपा नेताओं को हाईकोर्ट की फटकार

3 नवंबर 2026

नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में बड़ा हादसा, दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर

WhatsApp पर भेजें

3 नवंबर 2026

दिल्ली में इंदौर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शहर से करीब 3 हजार कार्यकर्ता पहुंचे

2 नवंबर 2026