
नेपाल। एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब लैंडिंग की कोशिश के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में एक भारतीय पर्यटक की जान चली गई, जबकि न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल हो गया। हादसे में दोनों हेलिकॉप्टरों के पायलट भी जख्मी हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे हेलीपैड पर हुई। यहां फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के हेलिकॉप्टर उतरने की प्रक्रिया में थे। इसी दौरान दोनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद राहत और बचाव की कार्रवाई शुरू की गई।
26 अक्टूबर 2026