नई दिल्ली। दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए आतंकी घटना से देशभर में आक्रोश फैला हुआ है। अब इस आत्मघाती हमला करने वाले आतंकी डॉ उमर का नया वीडियो सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो आतंकी ने ब्लास्ट से पहले बनाया था। इसमें वह आत्मघाती हमले को लेकर अपनी बात रख रहा है। इससे माना जा रहा है कि वह फिदायीन हमला पहले से प्लान कर रहा था।
वायरल वीडियो में आतंकी उमर टूटी-फूटी अंग्रेजी में कर रहा है बात
वीडियो में उमर टूटी-फूटी अंग्रेजी में बात कर रहा है। उसने कहा-एक बात जो नहीं समझी गई कि यह शहीद होने के लिए ऑपरेशन (मार्टरडम ऑपरेशन) है, न कि सुसाइड हमला। इसको लेकर कई विरोधाभास हैं। दरअसल मार्टरडम ऑपरेशन के लिए माना जाता है कि कोई व्यक्ति निश्चित रूप से किसी जगह पर निश्चित समय पर जान देता है। बता दें कि डॉ उमर ने ही दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुंडई i20 कार से आत्मघाती धमाका किया था। इस धमाके से 15 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल हुए थे। मामले में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, इसमें से 6 डॉक्टर है। जांच एजेंसियां इस मॉड्यूल के बाक