नई दिल्ली। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाया गया है। भारत लौटने के तुरंत बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अनमोल को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर लाया गया। अनमोल के एयरपोर्ट पर उतरते ही NIA ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अनमोल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी है। इसके अलावा भी उसके खिलाफ कई राज्यों में गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं।
एनआईए ने 2023 में अनमोल के खिलाफ दायर किया था आरोपपत्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च 2023 में एनआईए ने अनमोल के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। एनआईए द्वारा इस मामले की जांच के बाद यह सामने आया कि अनमोल ने 2020-2023 की अवधि के दौरान देश में विभिन्न आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने में नामित आतंकवादी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की सक्रिय रूप से सहायता की थी।
लारेंस विश्नोई गिरोह का नेटवर्क हुआ है कमजोर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लारेंस बिश्नोई गैंग के ज्यादातर गुर्गों के पकड़े जाने के बाद उसका नेटवर्क कमज