भोपाल। भोपाल की सड़कों पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, जब भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) की लो फ्लोर रेड बस में आग लगने की घटना होते-होते बच गई। भोपाल के लिंक रोड नंबर-1 के बोर्ड ऑफिस चौराहे से न्यू मार्केट की ओर जा रही लो फ्लोर बस से अचानक धुआं निकलने लगा। बस में आग लगते ही ड्राइवर-कंडक्टर कूद गए। इसके बाद सवारियों को भी उतारा गया।
यात्रियों की सतर्कता से धुएं को काबू किया
आज सुबह बस लगातार सड़क पर दौड़ रही थी, लेकिन समय रहते चालक और यात्रियों की सतर्कता से धुएं को काबू कर लिया गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह बस टीआर-4 रूट पर बैरागढ़ से एम्स तक संचालित होती है। बता दें कि बीसीएलएल की बसों की खराब हालत को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
BCLL के जरिए 4 एजेंसी कर रही बस का संचालन
भोपाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में सिटी बसों का संचालन BCLL के जरिए 4 एजेंसी कर रही थी। इनमें मां एसोसिएट्स, एपी मोटर्स, श्री दुर्गाबा और आई-मोबिलिटी एजेंसी शामिल हैं। ये एजेंसियां 25 रूट पर बसें चला रही थी। इनमें स