इंदौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज इंदौर में ट्रांजिट पर थे, लेकिन अचानक वे राजवाड़ा के गोपाल मंदिर पहुंच गए। इससे पहले सीएम ने एयरपोर्ट पर ही लाउंज में बिहार चुनाव परिणामों की जानकारी ली। सीएम ने शहर के ऐतिहासिक और स्थापत्य कला की नायाब धरोहर गोपाल मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य की जानकारी भी ली।
सीएम ने एमजी रोड थाने का किया औचक निरीक्षण
सीएम गोपाल मंदिर के अलावा एक-दो अन्य स्थानों पर भी जाएंगे। इसके बाद वे बड़वानी जिले के मोरताई के लिए रवाना होंगे। कल भी मुख्यमंत्री इंदौर में मौजूद थे। सीएम ने एमजी रोड थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनी है। इसी प्रकार, बदलते राजनीतिक माहौल में दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और बिहार में भी हमारी सरकार बनी है। जब हम चुनाव में बिहार गए थे, तब ही यह स्पष्ट हो गया था कि वहां का माहौल हमारे पक्ष में है।
सीएम ने एक बार फिर साधा कांग्रेस पर निशाना
कांग्रेस के बारे में सीएम ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से खिसयानी बिल्ली की तरह खंबा नोचती है। उनकी आदत ही है। उन्हो