भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मंगलवार रात शहर के पॉश इलाके में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के पीए से मोबाइल लूट की वारदात ने यह साफ कर दिया कि भोपाल में अब वीआईपी भी सुरक्षित नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह यह वारदात हुई, वहां से कुछ ही दूरी पर जेपी अस्पताल है और उसके मुख्य द्वार पर भी कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है।
उप मुख्यमंत्री के पीए का मोबाइल छुड़ाकर भागे बदमाश
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के पीए सुधीर कुमार दुबे (निवासी तुलसी नगर) जेपी अस्पताल के पास मोबाइल पर बात करते हुए टहल रहे थे। तभी तारण मेडिकल स्टोर के पास बाइक सवार दो बदमाश आए, उनके हाथ से मोबाइल छीना और भाग निकले। सूचना मिलने पर टीटी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की, लेकिन पुलिस को कोई स्पष्ट फुटेज नहीं मिला। टीआई गौरव सिंह ने बताया कि "कुछ संदिग्ध दिखाई दिए हैं जिनके चेहरे ढके हुए हैं। हम ट्रेल बनाकर अन्य कैमरों से उनकी पहचान की कोशिश कर रहे हैं।"
चार इमली इलाके में डिप्टी कलेक्टर क