भोपाल। मध्य प्रदेश में एक करोड़ 26 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 12 नवंबर को 1500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लाडली बहनों को 250 रुपए प्रतिमाह बढ़ाकर देने को मंजूरी दी गई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ऐलान करके कहा था कि प्रदेश की बहनों के खाते में 1250 नहीं, बल्कि अब हर महीने 1500 रुपए आएंगे। नवंबर से बहनों को हर माह 1500 की राशि दी जाएगी। धीरे-धीरे यह राशि को ₹3000 प्रति माह तक बढ़ाया जाएगा।
लाड़ली बहनों को 250 रुपए बढ़ाकर 1500 रुपए दिए जाएंगे
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री मंगलवार को केवड़िया में रहेंगे, इसलिए यह बैठक आज की गई। कैबिनेट की बैठक के बाद एमपी के मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री ने भाई दूज के दिन घोषणा की थी कि लाड़ली बहनों को 250 रुपए बढ़ाकर 1250 रुपए की जगह 1500 रुपए दिए जाएंगे।
सरकार 29 किश्तों में करीब 45 हजार करोड़ रुपए की सहायता राशि दे चुकी है
प्रदेश की लाड़ली बहनों को सरकार अब तक 29 किश्तों में करीब 45 हजार करोड़