मुंबई। महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार और झारखंड के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में मोबाइल कंपनियों द्वारा अपने टावरों की क्षमता कम करने और कुछ स्थानों पर टावरों को बंद करने के निर्णय से राष्ट्रीय राजमार्गों और राज्य राजमार्गों पर मोबाइल कनेक्टिविटी प्रभावित होने की संभावना है। इससे जीपीएस सिग्नल की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिससे वाहनों की चोरी और माल की चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो सकती है।
परिवहन उद्योग के लिए गंभीर समस्या
भारत के लगभग 35% माल वाहक वाहन इन क्षेत्रों से गुजरने वाले राजमार्गों से होकर गुजरते हैं। इस समस्या से परिवहन उद्योग को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या के समाधान के लिए ऊर्जा अदानी समूह के सह-प्रतिनिधि डॉ मुर्तज़ा अली हमीद ने एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया, जिसमें अखिल भारतीय परिवहन विकास ट्रस्ट के उपाध्यक्ष दिलीप लांबा, बिह