इंदौर। इंदौर शहर के जाने-माने उद्योगपति और समाजसेवी विनोद अग्रवाल को एक बार फिर देश के शीर्ष परोपकारियों में स्थान मिला है। बता दें कि, पिछले दिनों हुरून इंडिया ने देश के सबसे धनी लोगों की सूची जारी की थी। इसमें विनोद अग्रवाल की संपत्ति 4430 करोड़ रुपए थी। वे प्रदेश के सबसे धनी व्यक्ति भी है। 5 साल से वे परोपकार में प्रदेश में नंबर वन हैं।
जनकल्याण के लिए विनोद अग्रवाल ने किया 19 करोड़ का दान
समाजसेवी और उद्योगपति विनोद अग्रवाल पिछले चार वर्षों से मध्य प्रदेश के सबसे अग्रणी परोपकारी उद्योगपति बने हुए हैं। इससे पहले वे देश के शीर्ष दानदाताओं की सूची में 58वें स्थान पर थे, उस समय सूची में 119 उद्योगपतियों के नाम थे। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान, विनोद अग्रवाल ने समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए लगभग ₹19 करोड़ का महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका यह योगदान मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पशु कल्याण, भूख-गरीबी उन्मूलन, कला-संस्कृति और सामाजिक विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रहा है। हाल ही में विनोद अग्रवाल ने इंदौर के अन्नपूर्णा माता मंदिर म