भोपाल/इंदौर। भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे स्थित 11 मील खजूरी जंक्शन पर सिक्सलेन फ्लाइओवर का निर्माण किया जाएगा। आज विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने फ्लाइओवर के लिए भूमिपूजन किया। उज्जैन में सिंहस्थ के दौरान यह फ्लाइओवर ट्रैफिक और क्राइड में काफी मददगार साबित होगा।
एमपीआरडीसी को मिली प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी
31 करोड़ रुपए से फ्लाइओवर बनेगी, जिसकी कुल लंबाई 850 मीटर रहेगी। मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम काव्यः कार्य सौंपा गया है। भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे भी एमपीआरडीसी ने ही बनाया था। विधायक शर्मा ने बताया कि इस फ्लाइओवर के निर्माण से इंदौर-भोपाल हाईवे और भोपाल बायपास जंक्शन पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं, आने वाले सिंहस्थ में बढ़ने वाले ट्रैफिक के दवाब को भी यह सिक्सलेन फ्लाइओवर कंट्रोल करेगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहर की तरह विकास
भूमिपूजन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कहा कि विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में हुजूर विधानसभा में विकास के बलबूते पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहर की तरह विकास हो रहे हैं। बता