देश और दुनिया को धनतेरस की शुभकामनाएं, आज से दिवाली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत
जन प्रकाशन 18 अक्टूबर 2025
2 मिनट में पढ़ें
आज समृद्धि की देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा जरूर करें
धनतेरस के दिन से दिवाली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत हो जाती है। आज धनतेरस का शुभ दिन है और आज धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। यह दिन स्वास्थ्य, धन और सुख-समृद्धि के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।
क्या कहती है शास्त्रों में वर्णित कथाएं
शास्त्रों में वर्णित कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए। मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि विष्णु के अंशावतार हैं। संसार में चिकित्सा विज्ञान के विस्तार और प्रसार के लिए ही भगवान विष्णु ने धन्वंतरि का अवतार लिया था। भगवान धन्वंतरि के प्रकट होने के उपलक्ष्य में ही धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।
आज खरीददारी करना होता है शुभ
धनतेरस पर लोग सोना, चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं की खरीदारी करते हैं, जो धन और समृद्धि का प्रतीक है। साथ ही इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है, जो आयुर्वेद के देवता हैं और स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ाते