रिटायर्ड रेलवे अधिकारी को किया डिजिटल अरेस्ट, नकली आईपीएस बनकर की बात
जन प्रकाशन 11 अक्टूबर 2025
2 मिनट में पढ़ें
ग्वालियर। लाख सावधानियों और जागरूकता के बावजूद लोग साइबर अपराध की चपेट में आ रहे हैं। ग्वालियर में रिटायर्ड रेलवे अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट करने का मामला सामने आया है। इस बार शातिर ठगों ने ग्वालियर रेलवे विभाग के चीफ टीएनसी के पद से सेवानिवृत सुधाकर यादव को अपना टारगेट बनाया है।
अनजान नंबर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया
शनिवार दोपहर 2 बजे उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया। उनको डराया गया कि उनका मोबाइल नंबर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ट्रेस हुआ है। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई ऑफिसर बताया था।
मनी लॉन्ड्रिंग के केस का झूठा इल्जाम लगाया
सेवानिवृत 64 वर्षीय सुधाकर यादव ने बताया कि रोज की तरह वह सुबह घर पर बैठे हुए थे, तभी उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप पर वीडियो काल आया और कॉल करने वाले ने उनसे बातचीत करते हुए बताया कि वह एक सीबीआई अधिकारी है और उनका फोन 2 घंटे के अंदर बंद कर दिया जाएगा। जब उन्होंने पूछा कि उनका फोन क्यों बंद कर दिया जाएगा तो उसने बताया कि उनके ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग का केस है और आपके नाम पर किसी संदीप कुमार नाम के आदमी