इंदौर नगर निगम का 60 मेगावाट सोलर पार्क लगभग तैयार, नवंबर में होगी शुरुआत
| जन प्रकाशन
इंदौर नगर निगम का 60 मेगावाट सोलर पार्क लगभग तैयार, नवंबर में होगी शुरुआत
जन प्रकाशन 26 सितंबर 2025
2 मिनट में पढ़ें
इंदौर। शुक्रवार को सिटी बस कार्यालय पर जलुद में बन रहे बहुप्रतीक्षित सोलर पार्क को लेकर महत्वपूर्ण बैठक महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संबंधित एजेंसी से जुड़े अधिकारी भी सम्मिलित हुए। महापौर ने बताया कि इंदौर नगर निगम द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और मां नर्मदा जल परियोजना पर आने वाले बिजली खर्च को कम करने के उद्देश्य से शुरू किया गया 60 मेगावाट का सोलर पार्क लगभग तैयार हो चुका है। इस परियोजना को ग्रीन बॉन्ड के जरिए वित्तपोषित किया गया था, जिस पर देशभर के निवेशकों ने भरोसा जताया।
महापौर ने कहा- नवंबर से इस पार्क से बिजली आपूर्ति प्रारंभ हो जाएगी
नगर निगम परिषद ने यह निर्णय पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत को ध्यान में रखते हुए लिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस सोलर पार्क का भूमिपूजन किया था। अब अंतिम चरण में कनेक्शन और चार्जिंग कार्य की टेस्टिंग जल्द शुरू होगी और नवंबर से इस पार्क से बिजली आपूर्ति प्रारंभ हो जाएगी।
इस प्रोजेक्ट से नगर निगम को हर माह लगभग 4-5 करोड़ रुपये की बिजली बिल की बचत होग