भारतीय वायुसेना की ताकत होगी दोगुनी, HAL को 97 मार्क-1A लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट बनाने का कॉन्ट्रैक्ट
जन प्रकाशन 26 सितंबर 2025
1 मिनट में पढ़ें
नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को भारतीय वायुसेना के लिए 97 मार्क-1A लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट बनाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया। केंद्र ने HAL के साथ ₹62,370 करोड़ की डील की है। HAL को दूसरी बार तेजस फाइटर जेट के लिए ऑर्डर मिला है।
मार्क-1A एयरक्राफ्ट वायुसेना के मिग-21 के बेड़े को रिप्लेस करेगा
मार्क-1A एयरक्राफ्ट वायुसेना के मिग-21 के बेड़े को रिप्लेस करेगा। इसे पाकिस्तान बॉर्डर के पास राजस्थान के बीकानेर स्थित नाल एयरबेस पर तैनात करने की योजना है। मिग-21 आज यानी 26 सितंबर को रिटायर हो रहा है। इसने 62 साल की सर्विस के दौरान 1971 युद्ध, कारगिल और कई बड़े मिशन में अहम भूमिका निभाई।
स्वयं रक्षा कवच और कंट्रोल एक्चुएटर की सुविधा होगी
केंद्र ने 19 अगस्त को 97 तेजस फाइटर जेट खरीदने के लिए ₹62 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी थी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस जेट में स्वयं रक्षा कवच और कंट्रोल एक्चुएटर होंगे, जिसमें 64% से ज्यादा स्वदेशी सामग्री और 67 नए स्वदेशी सामान होंगे। मार्क 1A, सिंगल इंजन वाले तेजस एयरक्राफ्ट