LIDAR सैटेलाइट और ग्राउंड-बेस्ड रडार सिस्टम रखेगा दुश्मन देशों पर नजर, मोदी सरकार बना रही "बॉडीगार्ड सैटेलाइट"
| जन प्रकाशन
LIDAR सैटेलाइट और ग्राउंड-बेस्ड रडार सिस्टम रखेगा दुश्मन देशों पर नजर, मोदी सरकार बना रही "बॉडीगार्ड सैटेलाइट"
जन प्रकाशन 22 सितंबर 2025
2 मिनट में पढ़ें
जल, नभ और जमीन पर भारत को सुरक्षित करने के साथ अब सरकार अंतरिक्ष में बढ़ते खतरे और दुश्मन देशों की सैटेलाइट गतिविधियों को देखते हुए अपने उपग्रहों की सुरक्षा मजबूत करने की भी योजना बना रही है। मोदी सरकार अब ऐसे खास "बॉडीगार्ड सैटेलाइट" बनाने की तैयारी कर रही है, जो अंतरिक्ष में भारतीय सैटेलाइट की सुरक्षा करेंगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तुरंत जवाब देंगे।
2024 की घटना से लिया सबक
ब्लूमबर्ग के सूत्रों के अनुसार, इस तैयारी को तेजी तब मिली जब 2024 के बीच एक पड़ोसी देश का सैटेलाइट इसरो के सैटेलाइट के सिर्फ 1 किलोमीटर पास से गुजरा था। रिपोर्ट के मुताबिक यह सैटेलाइट 500-600 किलोमीटर की ऊंचाई पर था और मैपिंग और जमीन की निगरानी जैसे सैन्य काम कर रहा था। हालांकि, दोनों सैटेलाइट्स की टक्कर तो नहीं हुई, लेकिन यह घटना जानकारों के अनुसार दूसरे देश की ताकत दिखाने की कोशिश हो सकती है।
LIDAR सैटेलाइट और ग्राउंड-बेस्ड रडार जैसे सिस्टम पर काम
सरकार अब स्टार्टअप्स के साथ मिलकर LIDAR सैटेलाइट और ग्राउंड-बेस्ड रडार जैसे सिस्टम पर काम कर रही है, जिससे खतरों को समय रहते पहचान कर सैटेलाइट