जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

एयरपोर्ट के आसपास अब नहीं चलेगी मनमानी, कचरा फेंका तो होगी कार्रवाई

जन प्रकाशन 5 नवंबर 2026
3 मिनट में पढ़ें
एयरपोर्ट के आसपास अब नहीं चलेगी मनमानी, कचरा फेंका तो होगी कार्रवाई

लेजर लाइट पर प्रतिबंध, ऊंची इमारतों के निर्माण और पेड़ों को लेकर भी सख्ती;

विमानों की सुरक्षित उड़ान के लिए प्रशासन ने बनाई नई रणनीति

इंदौर। शहर के एयरपोर्ट के आसपास अब सुरक्षा नियमों की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। विमानों की सुरक्षित आवाजाही में बाधा बनने वाली गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एयरपोर्ट के आसपास लेजर लाइट के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही खुले में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इंदौर-पीथमपुर और सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर जाने वाले मार्गों पर विशेष सफाई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एयरपोर्ट के आसपास ऊंची इमारतों के निर्माण और पेड़ों की वजह से उड़ानों को होने वाले संभावित खतरे को भी दूर करने पर जोर दिया गया है।

कचरे के ढेर से बढ़ता है पक्षियों का खतरा

एयरपोर्ट के आसपास खुले में कचरा फेंकना केवल गंदगी फैलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हवाई सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता है। कचरे के ढेर पर पक्षियों का जमावड़ा बढ़ता है। ऐसे में उड़ान भरते या उतरते समय पक्षियों के विमानों से टकराने की आशंका रहती है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने संबंधित मार्गों पर नियमित सफाई कराने, कचरा फेंकने वालों पर नजर रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

लेजर लाइट और ऊंची इमारतों पर भी सख्ती

विमानों के परिचालन के दौरान लेजर लाइट का इस्तेमाल पायलटों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन सकता है। इसे देखते हुए एयरपोर्ट के आसपास लेजर गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। वहीं, रनवे के आसपास ऊंची इमारतों के निर्माण को लेकर भी नियमों का सख्ती से पालन कराने पर जोर दिया गया है। एयरपोर्ट की बाहरी सीमा और रनवे के आसपास मौजूद पेड़ों की वजह से उड़ानों के रास्ते में कोई बाधा न आए, इसके लिए उनकी कटाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

डिविजनल कमिश्नर भास्कर लक्षाकार की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में एयरपोर्ट के आसपास की सुरक्षा और पर्यावरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने और तय निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रशासन का जोर इस बात पर है कि एयरपोर्ट के आसपास ऐसी कोई गतिविधि न हो, जिससे विमानों की सुरक्षित आवाजाही प्रभावित हो या यात्रियों की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशइंदौरराजनीति

सुझाई गई खबरें

तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने से इनकार

6 नवंबर 2026

भोपाल में सफाई व्यवस्था ठप, 13 हजार निगमकर्मियों की हड़ताल से शहर बेहाल

6 नवंबर 2026

इंदौर में जमीन के 20 मीटर नीचे बन रही मेट्रो की राह, एक दिन में बिछाईं 11 टनल रिंग

6 नवंबर 2026

उज्जैन कलेक्ट्रेट में रिश्वतखोरी का खुलासा, 20 हजार लेते लोकायुक्त ने बाबू को पकड़ा

5 नवंबर 2026

WhatsApp पर भेजें

दिल्ली में जहरीली हवा का हमला, AQI 482 पर पहुंचा; हालात चिंताजनक

5 नवंबर 2026

सफाईकर्मियों की हड़ताल से बेहाल भोपाल, सड़कों पर लगे कचरे के ढेर

5 नवंबर 2026