जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

60 लाख की प्रॉपर्टी के लिए पिता और बहन को मार डाला, बेटा फरार

जन प्रकाशन 21 नवंबर 2026
3 मिनट में पढ़ें
60 लाख की प्रॉपर्टी के लिए पिता और बहन को मार डाला, बेटा फरार

इंदौर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, पिता का शव 10 किलोमीटर दूर फेंका; बहन की किराए के मकान में गला घोंटकर हत्या

पुलिस ने आरोपी के नाबालिग साथी को पकड़ा, तंबोली बाखल की संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका

इंदौर। संपत्ति का लालच रिश्तों पर इस कदर भारी पड़ा कि एक युवक पर अपने ही पिता और बहन की हत्या करने का आरोप लगा है। मामला करीब 60 लाख रुपए की प्रॉपर्टी से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, हर्ष यादव ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर पहले पिता राजू यादव (50) की हत्या की और फिर बहन हर्षिता यादव (20) को भी मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद पिता का शव चादर में लपेटकर करीब 10 किलोमीटर दूर फेंक दिया गया। मामले में नाबालिग को हिरासत में लिया गया है, जबकि हर्ष फरार है।

सुनसान जगह पर मिला पिता का शव

पुलिस के मुताबिक, राजू यादव की हत्या 19 नवंबर को अरिहंत नगर स्थित किराए के मकान में की गई थी। हत्या के बाद शव को चादर में लपेटकर हातोद थाना क्षेत्र के जम्बूड़ी हप्सी में फेंक दिया गया। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे बड़ी कलमेर और माली बड़ोदिया के बीच पुलिया के पास कचरे में चादर से बाहर निकले पैर देखकर लोगों को संदेह हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। जांच के दौरान मृतक के बाएं हाथ का पंजा कटा हुआ भी मिला।

किराए के मकान में मिली बहन की लाश

पिता की हत्या के बाद हर्षिता यादव की भी हत्या कर दी गई। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एरोड्रम थाना क्षेत्र के कालानी नगर स्थित किराए के मकान में उसका शव मिला। मकान लंबे समय से बंद होने पर रहवासियों को शक हुआ। उन्होंने मकान मालिक अरविंद को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस को बेडरूम में हर्षिता का शव मिला। शुरुआती जांच में दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

60 लाख की संपत्ति पर था विवाद

पुलिस की शुरुआती जांच में परिवार की तंबोली बाखल स्थित करीब 60 लाख रुपए की संपत्ति को लेकर विवाद की बात सामने आई है। इसी संपत्ति को हत्याकांड की संभावित वजह मानकर पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और पूरी साजिश का खुलासा आरोपियों से पूछताछ के बाद ही हो सकेगा।

पिता-बेटा चलाते थे ऑटो

राजू यादव ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। उनका बेटा हर्ष भी ऑटो चलाता था। परिवार मूल रूप से तंबोली बाखल का रहने वाला है। हर्षिता की मां का पहले ही निधन हो चुका था। राजू अरिहंत नगर और हर्षिता कालानी नगर में किराए के मकान में रहते थे, जबकि हर्ष उनसे अलग रहता था।

नाबालिग से पूछताछ, मुख्य आरोपी की तलाश

दोहरी हत्या के मामले में पुलिस ने हर्ष यादव के साथ शामिल रहे एक नाबालिग को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ कर वारदात से जुड़े घटनाक्रम और हत्या की साजिश के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, मुख्य आरोपी हर्ष यादव अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशइंदौर

सुझाई गई खबरें

इंदौर की गोमा की फेल अब रहेगी तीसरी आंख की निगरानी में, इलाके में लगाए गए 100 सीसीटीवी कैमरे

20 नवंबर 2026

स्वच्छता में नंबर वन इंदौर में कुत्तों का आतंक, एक महीने में 3,754 लोगों को काटा

19 नवंबर 2026

भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर किसानों का गुस्सा, 78 गांवों की जमीन को लेकर बढ़ा विवाद

18 नवंबर 2026

इंदौर में गर्मी से 3 महीने पहले गहराने लगा जलसंकट, 500 फीट गहरे बोर भी 10 मिनट में दे रहे पानी

18 नवंबर 2026

WhatsApp पर भेजें

इंदौर में आग की चपेट में आईं 5 चार्टर्ड बसें, डिपो में मची अफरा-तफरी

18 नवंबर 2026

इंदौर में ही होगी खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच, भोपाल की लैब पर निर्भरता होगी कम

17 नवंबर 2026