जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

अवैध कॉलोनी बसाने की तैयारी पर निगम का शिकंजा, खजराना में हटाया निर्माण

जन प्रकाशन 10 नवंबर 2026
2 मिनट में पढ़ें
अवैध कॉलोनी बसाने की तैयारी पर निगम का शिकंजा, खजराना में हटाया निर्माण

बिना अनुमति बिछाई जा रही थी ड्रेनेज लाइन, कॉलम बनाकर की जा रही थी प्लॉटिंग की तैयारी

इंदौर। शहर में अवैध कॉलोनियों को विकसित करने की कोशिशों पर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को निगम की रिमूवल टीम ने खजराना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध कॉलोनी के लिए किए जा रहे निर्माण को हटा दिया। यहां बिना अनुमति ड्रेनेज लाइन बिछाने के साथ कॉलम बनाए जा रहे थे। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर इन निर्माणों को हटाया और आगे का काम रुकवा दिया।

मामला जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत ग्राम खजराना स्थित खसरा नंबर 523/2 की जमीन का है। निगम अधिकारियों को सूचना मिली थी कि संबंधित जमीन पर बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पहले से ही ड्रेनेज लाइन डालने और कॉलम खड़े करने का काम शुरू कर दिया गया था। सूचना के बाद निगम की रिमूवल गैंग मौके पर पहुंची और अवैध रूप से बनाई गई संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई की।

राजस्व रिकॉर्ड के मुताबिक, संबंधित जमीन तुलसीराम पिता दुर्गाशंकर रघुवंशी, सविताबिहारी पिता तुलसीराम, हेमेन्द्र पिता प्रमेन्द्र सिंह और रेणु पति रघु परमार के नाम पर दर्ज है। कार्रवाई आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर की गई। इस दौरान कॉलोनी सेल की एई टीना सिसोदिया, भवन अधिकारी सुनील जादोन और मुख्यालय के भवन निरीक्षक सहित निगम का अमला मौजूद रहा।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने और अनधिकृत निर्माण करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। निगम की इस कार्रवाई के जरिए ऐसे लोगों को संदेश देने की कोशिश की गई है कि बिना जरूरी अनुमति के कॉलोनी विकसित करने की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशइंदौर

सुझाई गई खबरें

दीवाली के पटाखों ने बिगाड़ी इंदौर की हवा, सांस लेना भी हुआ था मुश्किल

10 नवंबर 2026

चोरल के जंगलों में पेड़ कटाई पर हाई कोर्ट की रोक, रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख से ज्यादा पेड़ काटने की थी तैयारी

10 नवंबर 2026

इंदौर में पटाखों की चिंगारी से छह जगह भड़की आग, लाखों का सामान खाक

10 नवंबर 2026

नाइट शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दोस्त घायल

10 नवंबर 2026

WhatsApp पर भेजें

CAT 2026 के एडमिट कार्ड जारी, 29 नवंबर को होगी परीक्षा

7 नवंबर 2026

भोपाल में सफाई व्यवस्था ठप, 13 हजार निगमकर्मियों की हड़ताल से शहर बेहाल

6 नवंबर 2026