जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस-कंटेनर की टक्कर में 24 की मौत

जन प्रकाशन 14 नवंबर 2026
2 मिनट में पढ़ें
काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस-कंटेनर की टक्कर में 24 की मौत

नेशनल हाईवे-715 पर आमने-सामने भिड़े दोनों वाहन, 20 घायल; मृतकों में छात्र, महिलाएं और बच्चे शामिल, बस के पहले भी कट चुके थे ओवरस्पीडिंग के 12 चालान

असम। काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में 24 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे-715 पर उस समय हुआ, जब जोरहाट से नगांव जा रही यात्रियों से भरी मिनी बस सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार कई लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

घर लौट रहे थे कॉलेज के छात्र

मिनी बस में करीब 45 यात्री सवार थे। इनमें बड़ी संख्या कॉलेज के छात्रों की थी, जो क्लास खत्म होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। मृतकों में कई छात्र, दो महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में बस चालक और हेल्पर की भी मौत हो गई। दुर्घटना में घायल 20 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

हादसे की जानकारी मिलने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

102 की रफ्तार पर भी कट चुका था चालान

हादसे के बाद मिनी बस की तेज रफ्तार और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क के इस हिस्से में वाहनों की अधिकतम गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटा तय है, जबकि हादसे के समय बस करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी।

12 बार ओवरस्पीडिंग में पकड़ी गई बस

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई मिनी बस के खिलाफ ओवरस्पीडिंग के 12 चालान पहले ही जारी हो चुके थे। इनमें एक चालान 102 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलाने पर भी काटा गया था। बताया जा रहा है कि कैमरे वाले स्थानों पर चालक वाहन की गति कम कर लेते हैं, जबकि दूसरे हिस्सों में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं। इस हादसे ने सड़क सुरक्षा और ओवरस्पीडिंग पर निगरानी की व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:देशराजनीति

सुझाई गई खबरें

चीनी मिलों पर केंद्र का शिकंजा, 90% बिक्री कोटा इस्तेमाल करना अनिवार्य

14 नवंबर 2026

लाहौर से भी जहरीली हुई दिल्ली की हवा, दुनिया में सबसे प्रदूषित शहर बना

13 नवंबर 2026

सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, तीन दिन में हजारों रुपए टूटे भाव

13 नवंबर 2026

जिस मॉडल को देश ने अपनाया, उसी इंदौर से आगे निकले दूसरे शहर

12 नवंबर 2026

दिलजीत के शो को धमकी देने का मामला पहुंचा यूपी, ई-मेल अकाउंट का मालिक ATS की गिरफ्त में

WhatsApp पर भेजें

12 नवंबर 2026

अदाणी ग्रुप की कमान संभालेंगे परिवार के चार सदस्य

11 नवंबर 2026