कल इंदौर में रहेंगे सीएम मोहन यादव, एक दर्जन मुद्दों पर करेंगे चर्चा, नशीले पदार्थों के खिलाफ युद्ध जैसे मुद्दे भी शामिल होंगे

इंदौर। कल शहर में प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव मैराथन बैठक लेंगे। बैठक में नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई और नाइट मार्केट पर भी निर्णय संभव है। नए रिंग रोड और बायपास, उसका कंट्रोल एरिया और पलासिया में मौजूद लोक निर्माण विभाग की जमीन का रीडेंसीफिकेशन के तहत प्रोजेक्ट शुरू करने पर भी निर्णय होगा।
करीब दो दर्जन मुद्दों पर होगी विस्तार जे चर्चा
मीटिंग में इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन, नए बायपास, मास्टर प्लान की नई सड़कें सहित करीब दो दर्जन मुद्दों पर चर्चा होगी। संबंधित विभाग के अधिकारी प्रजेंटेशन भी देंगे। इंदौर मेट्रो को लेकर एयरपोर्ट से राजवाड़ा के बीच प्रस्तावित अंडरग्राउंड रूट पर फैसला संभव है। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने इंदौर की बैठक के संबंध में संबंधित विभागों से जानकारी मांगी है। इस बैठक में संबंधित विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव सहित जिला स्तरीय सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
इंदौर-उज्जैन के बीच बस सेवा पर भी चर्चा
प्रदेश में शुरू होने जा रही नई सार्वजनिक परिवहन नागरिक बस सेवा पर भी चर्चा होगी। सबसे पहले यह बस सेवा इंदौर-उज्जैन के बीच शुरू होना है। इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर, भविष्य के मुताबिक इंदौर को आईटी हब बनाने पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा
इन मुद्दों के अलावा सीएम इंदौर के यातायात को सुधारने की कार्ययोजना, मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की प्रगति, बस सेवा सुविधाओं का विस्तार, इंदौर-उज्जैन महानगर प्राधिकरण यानी मेट्रोपॉलिटन रीजन, नए श्रम कानून का क्रियान्वयन, इंदौर के नाइट लाइफ के लिए पॉलिसी और महिलाओं के लिए सुरक्षा पर चर्चा, शहरी नदी तट विकास योजना, पौधारोपण, पर्यावरण सुधार, नशीले पदार्थों के खिलाफ युद्ध, मास्टर प्लान की सड़कों की प्रगति, प्राधिकरण के स्टार्टअप पार्क और कन्वेंशन सेंटर योजना की जानकारी, सीसीटीवी प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन, प्रधानमंत्री आवास योजना-2 और इकोनॉमी कॉरिडोर और हुकुमचंद मिल की जमीन पर हाउसिंग बोर्ड प्रोजेक्ट पर भी चर्चा करेंगे।
Admin
13 दिसंबर 2025
Suggested News...