डीआरजी ने किया 30 नक्सलियों का सफाया, एक जवान भी हुआ शाहिद

नक्सलियों का सफाया करने के लिए भारतीय सैनिकों ने कमर कस ली है। आज छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिलों में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच दो एनकाउंटर हुए, जिसमें सैनिकों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया है। बीजापुर में 26 और कांकेर में 4 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। इस एनकाउंटर में डीआरजी का एक जवान भी शहीद हो गया।

इलाके में सर्चिंग जारी

गुरूवार सुबह बीजापुर और दंतेवाडा की सीमा पर थाना गंगालूर क्षेत्र में 26 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। कांकेर में भी लड़ाई के दौरान 4 नक्सलियों को मार गिराया। इलाके में अभी भी सर्चिंग चल रही है जिसके बाद मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है। मुठभेड़ की जगह भारी मात्रा में हथियार और गोले-बारूद भी मिले हैं।

ऑपरेशन के दौरान एक जवान हुआ शहीद

जानकारी के अनुसार सुबह 7 बजे से दोनों ओर से फायरिंग हों रही थी। इस अभियान में बीजापुर का एक जवान भी बलिदान हो गया है। इलाके में अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सुरक्षाबल इलाके में निगरानी बनाएं हुए है।

अमित शाह ने कहा 31 मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त होगा भारत

इस घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा ‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे। मोदी सरकार नक्सलियों के खिलाफ रुथ लेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्म समर्पण नहीं कर रहें, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सल मुक्त होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *