रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का आज 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। आज सुबह 7 बजे लखनऊ पीजीआई में उन्होंने अंतिम सांस ली। आचार्य सत्येंद्र दास का पार्थिव शरीर अयोध्या लाया जाएगा। उनके आश्रम सत्य धाम गोपाल मंदिर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 3 फरवरी को ब्रेन हेमरेज के बाद उनको अयोध्या से लखनऊ रेफर किया गया था।
जानकारी के अनुसार, आचार्य सत्येंद्र दास करीब 32 साल से रामजन्मभूमि में बतौर मुख्य पुजारी सेवा दे रहे थे। 6 दिसंबर, 1992 को बाबरी विध्वंस के समय वे रामलला को गोद में लेकर भागे थे। तभी से वे रामभक्ति में लीन थे।