दिल्ली विधानसभा चुनाव, शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की काउंटिंग शुरू हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में किस पार्टी की सरकार बनेगी आज तय हो जाएगा। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 41 सीटों पर आगे है। आप ने 29 सीटों पर बढ़त बना रखी है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोट डाले गए थे। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 60.54 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 70 सदस्यों वाले विधानसभा में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को कम से कम 36 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। दिल्ली की कई ऐसी सीटें हैं जिसपर देशभर की नजर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *