आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि है। दुनियाभर की बड़ी शख्शियत उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जापान में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी का पूरा जीवन भारतीयों के लिए समर्पित रहा। भारत की स्वतंत्रता के लिए बापू ने अंग्रेजों से संघर्ष किया और भारत को आजादी दिलाई। अल्बर्ट आइंस्टीन ने गांधी जी के बारे में ठीक ही कहा था कि “भविष्य की पीढ़ियों को इस बात पर विश्वास करने में मुश्किल होगी कि हाड़-मांस से बना ऐसा कोई व्यक्ति भी कभी धरती पर आया था।”
मख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा गांधी जी ने अहिंसा, स्वतंत्रता और मानवता के लिए काम किया। बापू हमारे आदर्श हैं और प्रेरणा श्रोत हैं। बापू ने दुनिया भर में भारतीयों का मान सम्मान बढ़ाया है। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं उनको स्मृरण करता हूं। मैं मध्य प्रदेश में निवेश और युवाओं लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए जापान की यात्रा पर हूं। मध्यप्रदेश को लेकर जापान सहित बाकी देशों में भी रुझान बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नेतृत्व में भारत उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। ऐसे में सभी राज्य सरकारों का दायित्व बनता है कि अपने राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ाएं। जापान आर्थिक संपन्नता के साथ औद्योगिक क्षेत्र में काफी मजबूत स्थिति में है। जापान के लोग रिसर्च को महत्व देते हैं। यह देश कई प्रकार की संभावनाओं से भरा है। मेरी यह यात्रा जापान और मध्य प्रदेश के संदर्भ में एक मील का पत्थर साबित होगी।