दिल्ली सरकार में मंत्रियों के विभागों को बंटवारा, सीएम रेखा गुप्ता के पास रहेंगे कई बड़े विभाग

नई दिल्ली। रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही दिल्ली सरकार में मंत्रियों के विभागों को बंटवारा हो गया है। दिल्ली की बीजेपी सरकार में सीएम रेखा गुप्ता ने वित्त, सेवा, विजिलेंस और प्लानिंग जैसे विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं प्रवेश वर्मा को भी पीडब्ल्यूडी, विधायी मामले और जल जैसे अहम मंत्रालय दिए गए हैं।

दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता की कैबिनेट में प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा के अलावा राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से मनजिंदर सिंह सिरसा, बवाना से रविंद्र कुमार इंद्राज, जनकपुरी से आशीष सूद और विकासपुरी से पंकज कुमार सिंह शामिल है।

इन्हें मिली इन मंत्रालयों की ज़िम्मेदारियां

  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता- वित्त, राजस्व, जीएडी, सेवाएं, महिला एवं बाल विकास, लैंड एंड बिल्डिंग, पब्लिक रिलेशन, विजिलेंस और प्रशासनिक सुधार विभाग
  • प्रवेश वर्मा – पीडब्ल्यूडी, विधायी मामले, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव
  • आशीष सूद- गृह, ऊर्जा, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण
  • मनजिंदर सिंह सिरसा- उद्योग, खाद्य आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण, योजना विभाग
  • रविंद्र सिंह इंद्राज- समाज कल्याण, SC/ST वेलफेयर, कॉरपोरेशन, इलेक्शंस
  • कपिल मिश्रा- लॉ एंड जस्टिस, श्रम एवं रोजगार, विकास, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन
  • डॉ. पंकज कुमार सिंह- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन, सूचना तकनीक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *