उज्जैन। नवागत कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने सोमवार शाम उज्जैन आकर बाबा श्री महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। रोशन कुमार सिंह इसके पूर्व विदिशा में कलेक्टर पद पर पदस्थ थे। महाकाल मंदिर दर्शन के दौरान मंदिर समिति के प्रशासक व एडीएम कौशिक ने नए कलेक्टर का स्वागत करते हुए उन्हें दुपट्टा पहनाकर प्रसाद भेंट किया।
सिंहस्थ 2028 के विकास कार्य और शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना पहली प्राथमिकता रहेगी- रोशन कुमार सिंह
उज्जैन के नए कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने कहा कि उज्जैन सिंहस्थ 2028 के विकास कार्य और शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि उज्जैन जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं। जिले की आवश्यकता को देखते हुए सिंहस्थ 2028 के लिए किए जा रहे विकास कार्य, शासन की संचालित योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना, योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करना प्राथमिकता होगी।