जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

स्वच्छता, प्रदूषण और दूषित पानी पर महापौर को घेरा, नेता प्रतिपक्ष ने मांगा जवाब

जन प्रकाशन 13 नवंबर 2026
3 मिनट में पढ़ें
स्वच्छता, प्रदूषण और दूषित पानी पर महापौर को घेरा, नेता प्रतिपक्ष ने मांगा जवाब

इंदौर। स्वच्छता में लगातार आठ बार देश में अव्वल रहने वाले इंदौर की साख पर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ने के साथ दीपावली के बाद बढ़ा वायु प्रदूषण और भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से हुई मौतों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली को कठघरे में ला दिया है। इन तीनों मुद्दों को लेकर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर निशाना साधते हुए राजनीतिक और प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की मांग की है।

मिमरोट ने कहा कि इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मेंटर-मेंटी श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है, लेकिन इसे इंदौर की व्यक्तिगत दूसरी रैंक बताकर पेश करना सही नहीं है। लगातार आठ साल तक देश में स्वच्छता का नेतृत्व करने वाले शहर की रैंकिंग में गिरावट को उपलब्धियों के सहारे छिपाने के बजाय इसकी वजह तलाशनी चाहिए। शहर की सफाई व्यवस्था और उसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा जरूरी है।

प्रदूषण पर बयान को बताया गैर-जिम्मेदाराना

दीपावली के बाद शहर की हवा में बढ़े प्रदूषण को लेकर महापौर के बयान पर भी उन्होंने आपत्ति जताई। मिमरोट ने कहा कि प्रदूषण पर सवाल उठाने का मतलब दीपावली के उत्सव का विरोध करना नहीं है। यह सीधे तौर पर आम लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ा मामला है। ऐसे समय में महापौर को उत्सव का हवाला देने के बजाय प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस कार्ययोजना सामने रखनी चाहिए थी। स्वास्थ्य से जुड़े सवालों को भावनात्मक मुद्दा बनाकर टालना उचित नहीं है।

दूषित पानी की घटना पर तय हो जिम्मेदारी

भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से हुई मौतों और बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने की घटना को लेकर उन्होंने जलप्रदाय व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना है कि पेयजल पाइपलाइनों के रखरखाव, सीवेज और पानी की लाइनों को सुरक्षित रखने, शिकायतों पर समय पर कार्रवाई और अधिकारियों की निगरानी में बड़ी खामियां सामने आई हैं। इतनी गंभीर घटना की जिम्मेदारी केवल कुछ कर्मचारियों या अधिकारियों पर डालकर नगर निगम का राजनीतिक नेतृत्व अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकता।

उन्होंने सफाई व्यवस्था पर खर्च होने वाली करोड़ों रुपए की राशि के उपयोग पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि भारी बजट खर्च होने के बावजूद शहर के कई वार्डों में कचरे के ढेर, गंदगी, जाम नालियां और अव्यवस्थित सफाई आम समस्या बनी हुई है। ऐसे में निगम को केवल खर्च का हिसाब देने के बजाय यह बताना चाहिए कि जनता को उसके बदले कितनी बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:मध्यप्रदेशइंदौरराजनीतिपर्यावरण

सुझाई गई खबरें

टोल पूरा वसूल रहे, सड़क क्यों नहीं सुधार रहे? हाईकोर्ट ने NHAI से मांगा जवाब

12 नवंबर 2026

जिस मॉडल को देश ने अपनाया, उसी इंदौर से आगे निकले दूसरे शहर

12 नवंबर 2026

फिनिक्स मॉल के पीछे खड़ी कार से मिले 80 लाख रुपए, दो लोग हिरासत में

12 नवंबर 2026

दिलजीत के शो को धमकी देने का मामला पहुंचा यूपी, ई-मेल अकाउंट का मालिक ATS की गिरफ्त में

12 नवंबर 2026

WhatsApp पर भेजें

स्वच्छता के पुरस्कारों में मप्र की बड़ी उपलब्धि, नौ नगरीय निकायों को मिलेगा सम्मान

11 नवंबर 2026

अदाणी ग्रुप की कमान संभालेंगे परिवार के चार सदस्य

11 नवंबर 2026