जन प्रकाशन
  • ताज़ा
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • कृषि
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • आध्यात्मिक
जन प्रकाशन - Indian Digital News Platform

लिंक

  • हमारे बारे में
  • करियर
  • संपर्क

सहायता

  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • सहायता केंद्र
ई-पेपर पढ़ें

सोशल

© 2026 जन प्रकाशन — सर्वाधिकार सुरक्षित।
नटराज-X द्वारा डिज़ाइन एवं विकास

बीएसएनएल का नया सैटेलाइट फोन लॉन्च, एक रुपए में मिलेगी सिम, 15 अगस्त से होगी शुरुआत

जन प्रकाशन 14 अगस्त 2026
2 मिनट में पढ़ें
बीएसएनएल का नया सैटेलाइट फोन लॉन्च, एक रुपए में मिलेगी सिम, 15 अगस्त से होगी शुरुआत

इंदौर। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने देश में नया सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है। यह फोन बिना मोबाइल टावर के सीधे उपग्रह से कनेक्ट होकर कॉलिंग और मैसेज की सुविधा देगा। बीएसएनएल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस फोन की बुकिंग 15 अगस्त से शुरू करने की घोषणा की है।

पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी

सैटेलाइट फोन की बिक्री के लिए ग्राहकों को कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय की ओर से दूरसंचार विभाग अपने ग्राहक का पुलिस वेरिफिकेशन करवाएगा। सत्यापन पूरा होने के बाद ही फोन उपलब्ध कराया जाएगा।

सभी कार्यालयों को फोन का स्टॉक देंगे

इतना ही नहीं ग्राहकों को फोन उपयोग का उद्देश्य, समयावधि और भौगोलिक क्षेत्र के बारे में बताना होगा, जहां सैटेलाइट फोन का उपयोग किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में सभी कार्यालयों को फोन का स्टॉक आवंटित किया जाएगा।

सामान्य सिम कार्ड वाले मोबाइल नेटवर्क पर भी कॉल होंगे

बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक पंकज उपाध्याय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सैटेलाइट फोन से सामान्य सिम कार्ड वाले मोबाइल नेटवर्क पर भी कॉल लगाए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह तकनीक देश की सुरक्षा से जुड़े कार्यों के साथ ही दूरदराज के क्षेत्रों में काम करने वाले संस्थानों के लिए उपयोगी साबित होगी। वे कहते हैं कि फोन की शुरुआती कीमत 1 लाख 12 हजार रुपये रखी गई है। उन्होंने कहा कि फोन के लिए प्रत्येक टेलीकॉम सर्कल के हिसाब से अलग-अलग टैरिफ प्लान तैयार किए जाएंगे।

एक रुपए में नई सिम

डीजीएम लोकेंद्र डोंगरे और इंदौर एरिया हेड जेके वर्मा का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर रखे हैं। अगले एक महीने में नया मोबाइल कनेक्शनलेने पर ग्राहकों को एक रुपए में नई सिम दी जाएगी। 12 सितंबर तक ऑफर रखा गया है। इसके अलावा 2399 रुपये में 412 दिनों की वैधता का प्लान भी रखा गया है।

इस खबर को शेयर करें
श्रेणियाँ:देशव्यापारटेक्नोलॉजी

सुझाई गई खबरें

दिल्ली में इंदौर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शहर से करीब 3 हजार कार्यकर्ता पहुंचे

2 नवंबर 2026

सरकार ने बदले मोटर वाहन नियम, E20 से E100 तक के ईंधन के लिए खास तकनीक जरूरी

27 अक्टूबर 2026

अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी बरी, 2018 में भाजपा नेता ने दर्ज कराया था मानहानि का केस

26 अक्टूबर 2026

E100 फ्यूल को मंजूरी, इथेनॉल से चलने वाली कारों का रास्ता साफ

26 अक्टूबर 2026

लॉरेंस गैंग के हैरी बाक्सर तक पहुंचने में जुटी इंदौर क्राइम ब्रांच, विदेश में छिपे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी

WhatsApp पर भेजें

26 अक्टूबर 2026

‘100% होल व्हीट’ का दावा पड़ा भारी, CCPA ने ब्रिटानिया पर लगाया एक लाख का जुर्माना

24 अक्टूबर 2026